Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर साकेत सदन के पीछे हो रहा है...

14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर साकेत सदन के पीछे हो रहा है रामलला पार्क का निर्माण


◆ अमृत 2.0 योजना के तहत 17.22 करोड़ की लागत से नगर विकास विभाग करा रहा रामलला पार्क का निर्माण


◆ पार्क में ओपन एयर थियेटर, फाउंटेन, स्टैच्यू, किड्स प्ले एरिया और ओपन जिम की सुविधा


अयोध्या। अमृत 2.0 योजना के तहत 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर साकेत सदन के पीछे स्थित लगभग 5 एकड़ भूमि पर फैले रामलला पार्क का निर्माण नगर विकास विभाग द्वारा कराया जा रहा है। कुल 17.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क से अयोध्या को एक नया आकर्षण मिलेगा, जो धार्मिक पर्यटकों के लिए विशेष महत्व रखेगा।
कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार के अनुसार, पार्क में प्रवेश द्वार से लेकर पार्किंग तक सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें वाच टावर, टिकट काउंटर, स्क्रीन वॉल और शौचालय जैसी व्यवस्थाएं भी शामिल हैं। पार्क को चार मुख्य जोनों में बांटा गया है। जोन प्रथम में भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य, जोन द्वितीय में उनकी बाल अवस्था के दृश्य, जोन तृतीय में गुरुकुल जीवन और जोन चतुर्थ में ताड़का वध की कथा को मूर्त रूप दिया जाएगा। इन दृश्यों को स्टैच्यू और अन्य कलात्मक तरीकों से सजाया जाएगा, जो आगंतुकों को रामायण की इन महत्वपूर्ण घटनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराएंगे। पार्क की अन्य सुविधाओं की बात करें तो यहां ओपन एयर थियेटर, म्यूजिकल फाउंटेन, भव्य स्टैच्यू, बच्चों के लिए प्ले एरिया और ओपन जिम की व्यवस्था होगी। इसके अलावा रोड, वाटर बॉडी और हरित क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे। ये सभी विशेषताएं पार्क को परिवारों, बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षक बनाएंगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा हैं।
राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ शहर में नए पार्क, संग्रहालय और अन्य परियोजनाएं चल रही हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि रामलला पार्क भी इसी क्रम की एक कड़ी है, जो राम भक्तों को श्रीराम के जीवन से जुड़ी यादें ताजा कराएगा। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही यह पार्क पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments