Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्व स्तरीय रामायण वैक्स म्यूजियम के 50 मॉडल्स से जीवंत होंगे रामायण...

विश्व स्तरीय रामायण वैक्स म्यूजियम के 50 मॉडल्स से जीवंत होंगे रामायण के प्रसंग


अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा रामायण वैक्स म्यूजियम अपने अंतिम चरण में है और यह जल्द ही देश-विदेश के तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक अद्वितीय अनुभव बनकर उभरेगा। करीब 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में निर्मित इस भव्य म्यूजियम का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 से 15 अक्टूबर के बीच करेंगे।

म्यूजियम कंपनी के एमडी और प्रसिद्ध वैक्स मूर्तिकार सुनील कांडालोर ने बताया कि इसमें कुल 50 वैक्स मॉडल तैयार किए गए हैं, जिनमें से 40 मॉडल रामायण के प्रमुख प्रसंगों को दर्शाएंगे। इसमें राम जन्म, सीता स्वयंवर, ताड़का वध, राम-हनुमान मिलन, लंका दहन, सीता हरण, अशोक वाटिका, राज्याभिषेक जैसे दृश्य शामिल हैं। विशेष आकर्षण के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी का वैक्स स्टैच्यू भी यहाँ लगाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वैक्स स्टैच्यू लगाने की योजना है, जिसके लिए अनुमति का इंतजार है। अनुमति मिलते ही उनका मॉडल लोकार्पण से पहले स्थापित कर दिया जाएगा।

म्यूजियम परिसर में कौसी शॉप, मिरर हाउस, हॉरर हाउस, 9D मूवी शो और गेम शो हाउस जैसी मनोरंजन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। मुंबई की कार्यशाला से 2 अक्टूबर तक सभी मॉडल अयोध्या पहुंच जाएंगे और 5 अक्टूबर तक इन्हें म्यूजियम में सजाया जाएगा। परियोजना नगर निगम की देखरेख में तैयार की जा रही है और रामकथा को वैक्स मूर्तियों और अत्याधुनिक तकनीकी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जीवंत करने वाला यह म्यूजियम आने वाले समय में अयोध्या की प्रमुख पर्यटन पहचान बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments