Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क के किनारे पटरियों पर हुए अतिक्रमण से दिनों दिन बढ़ती जा...

सड़क के किनारे पटरियों पर हुए अतिक्रमण से दिनों दिन बढ़ती जा रही है जाम की समस्या

आलापुर अंबेडकर नगर। सड़क किनारे पटरियों पर हुए अतिक्रमण से आए दिन देवरिया बाजार में भीषण जाम से बाजरवासियो एवं राहगीरों को जूझना पड़ रहा है। मालूम हो शनिवार एवं बुधवार को देवरिया बाजार में साप्ताहिक बाजार लगती है और आसपास के दर्जनों गांव से लोग अपनी दैनिक जरूरतों की खरीदारी करने के लिए बाजार आते हैं, लेकिन जाम के कारण सड़क पर पैदल चलना दूभर हो जाता है। जहांगीरगंज राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर स्थित देवरिया बाजार में दुकानदार सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर आने जाने वाले वाहनों के लिए रोड़ा बने हुए हैं जिससे बाजार में वाहनों का लम्बा जाम लग जाता है। दुकानदार बिट्टू यादव, समशेर सिंह राजपूत, हरीश दूबे, रामबिलास वर्मा, हरेन्द्र साहू आदि लोगों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments