◆ पार्टी कार्यालय में 51 किलो की माला पहना कर किया गया स्वागत
अयोध्या। गन्ना सहकारी विकास समिति के चुनाव में भाजपा जनता पार्टी के सभी अध्यक्ष के उम्मीवारों के र्निविरोध चुनें पर उनका स्वागत किया गया। गन्ना समिति के कार्यालय पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा सहादतगंज पार्टी कार्यालय में विधायक रामचन्दर यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र तथा 51 किलो माला पहना कर स्वागत किया गया।
गुरूवार को गन्ना सहकारी विकास समिति के परिणाम में दीपेंद्र सिंह फैजाबाद सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष र्निविरोध निर्वाचित हुए। संतोष सिंह मसौधा सहकारी गन्ना समिति, निर्मल शर्मा गनौली सहकारी गन्ना समिति के र्निविरोध अध्यक्ष बने।



