Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपोस्टमार्टम में लिवर फटने से हुए संक्रमण से प्रेम चन्द्र की हुई...

पोस्टमार्टम में लिवर फटने से हुए संक्रमण से प्रेम चन्द्र की हुई थी मौत, तीनों आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के गुलहरा चकोरा गाँव में मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार घायल प्रेमचंद की मौत लिवर फटने से हुए इंफेक्शन के कारण हुई है। पुलिस ने मामले में नामजद तीनों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी प्रेमचंद (45) पुत्र श्रीराम बीते दो दिसंबर की शाम अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष की रेखा, भक्तीन और शर्मिला ने पुराने विवाद को लेकर उनसे गाली-गलौज कर विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों महिलाओं ने प्रेमचंद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और ईंट से सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बचाया और नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार के बाद गुरुवार देर रात प्रेमचंद घर लौटे थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिवर फटने तथा उसके बाद हुए संक्रमण को मौत का मुख्य कारण बताया गया है। पीड़ित की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने अब गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई की है।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नामजद तीनों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments