Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस चौकी का किया...

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस चौकी का किया गया उद्घाटन


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा श्रवण क्षेत्र में जिलाधिकारी के क्रिटिकल फंड से निर्मित पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रवण क्षेत्र को पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए जिला प्रशासन प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में तीव्र गति से विकास कर रहा है। पुलिस चौकी का निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद खण्ड अयोध्या द्वारा किया गया। साथ ही जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रवण क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यहां पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराए जाए।

          अवगत कराना है कि मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप जनपद अंबेडकरनगर अयोध्या का अभिन्न अंग होने के कारण जनपद में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं।विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी अयोध्या में पर्यटको की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। जनपद अंबेडकर नगर में भी श्रवण क्षेत्र, शिव बाबा, जगरदेव बाबा ,झारखंडी बाबा सहित अन्य स्थलों पर पर्यटन विभाग द्वारा अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। इससे भगवान राम नगरी अयोध्या  में आने वाले श्रद्धालुओ को जनपद में भी अनेक स्थल देखने के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। जनपद अंबेडकर नगर में भी पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। जिससे रोजगार सहित अन्य क्षेत्रों में विकास की संभावनाएं बढ़ रही हैं। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा इस क्षेत्र में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments