Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेखती रह गई पुलिस, मोबाइल छीन फरार हो गए उचक्के

देखती रह गई पुलिस, मोबाइल छीन फरार हो गए उचक्के

जलालपुर अम्बेडकरनगर। दिन दहाड़े बीच चौराहे से पुलिस के सामने मोबाइल से बात कर रहे अधेड़ से उचक्के मोबाइल छीन कर फरार हो गये। पुलिस छानबीन मे जुटी है। प्रकरण कोतवाली क्षेत्र के नगर के जमालपुर चौराहे की है। जानकारी के अनुसार नगर के जौकाबाद मोहल्ला निवासी विजय वर्मा रविवार दोपहर चौराहे पर खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहा था तभी एक उचक्का झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और पैदल अकबरपुर रोड पर भागने लगा जिसे देख चौराहे पर खड़े पुलिस वालों ने पकडने के लिए दौडे इसी बीच एक बाइक सवार पहुचा और उचक्के को बाइक पर बैठा कर फरार हो गया। पुलिस वाले हाथ मलते रहे गये। पुलिस द्वारा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने मे लगी रही कि ये उचक्के कौन थे। कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि तहरीर नही मिली है मगर उचक्को को किसी हाल मे बक्शा नही जायेगा जल्द ही गिरफ्त मे होगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments