Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedदस दिन पूर्व हुऐ नन्हें हत्याकांड की घटना के खुलासे के लिए...

दस दिन पूर्व हुऐ नन्हें हत्याकांड की घटना के खुलासे के लिए फूंक फूंक कर कदम रख रही है पुलिस


जलालपुर अंबेडकर नगर। घर में चारपाई पर सोये अधेड़ की  गयी बेरहमी से हत्या के मामले मे पुलिस अभी तक भले ही खुलासा नही कर सकी है लेकिन यह वारदात रिश्ते को भी दागदार बना सकती है पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से कार्य कर रही है ताकि कोई निर्दोष व्यक्ति इस घटना का शिकार न हो। यह कार्यवाही भी पुलिस की काबिले तारीफ ही कही जा सकती है। विदित हो कि जैतपुर थाना क्षेत्र के मन्धरपुर गांव  निवासी नन्हे मिश्रा बीते पांच सितम्बर की रात भोजन करके अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोग सोते हुए नन्हे मिश्रा पर हथोड़ा आदि से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई । छः सितम्बर सुबह जब उनके परिजन जगाने गए तो  मौके की हालत देखकर होश उड़ गए । यह मामला पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुची जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।

घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों ने भी घटना स्थल  पहुच कर जायजा लिया था।जैतपुर पुलिस ने इस प्रकरण मे कई संदिग्धों से पूछताछ किया लेकिन कुछ हाथ नही लगा ।पुलिस घटना का खुलासा बहुत जल्द बाजी मे भी नही करना चाह रही है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी के गिरेबान तक पहुँच चुकी है और किसी समय का इन्तजार कर रही है समय बीतते ही आरोपी सलाखो के पीछे होगा साथ ही तमाम साबूत भी पुलिस के हाथ लग चुके है। माना जा रहा है कि पुलिस बहुत ही पारदर्शी ढंग से मामले का खुलासा करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments