जलालपुर, अम्बेडकर नगर। थाना जैतपुर क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की तत्परता से परिजन ने राहत की सांस ली है। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गावं की पीड़ित मां ने पुलिस से शिकायत किया था कि उस की 17 वर्षीय पुत्री को शनिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। इस संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना जैतपुर में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया था। मिशन शक्ति केंद्र में नियुक्त महिला कांस्टेबल काजल सिंह के सहयोग से पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपहृता किशोरी को 24 घन्टे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद पीड़िता को आवश्यक देखभाल एवं काउंसलिंग हेतु वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया गया है। एसओ जैतपुर थीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि किशोरी को बरामद कर बयान समेत अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।