Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशातिर मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शातिर मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अयोध्या। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी विशाल श्रीवास्तव विशाल श्रीवास्तव पुत्र स्व0 उदयभान श्रीवास्तव निवासी ग्राम हैदराबाद भिउरा थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर को जीआईसी तिराहे से पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछतांछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसके द्वारा 4 मोटरसाइकिल जिनमें से 3 प्लेटिना मोटरसाइकिल तथा 1 हीरो सुपर स्प्लेन्डर जिला अस्पताल अयोध्या से चोरी की गयी थी। तथा एक होण्डा शाईन मोटरसाइकिल मटियारी थाना चिन्हट जनपद लखनऊ से चोरी की गयी थी। चारों मोटरसाइकिले अभियुक्त विशाल श्रीवास्तव ने जीआईसी तिराहे के पास स्थित शौचालय के बगल छिपाकर रखी गयी मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया । गिरफ्तार आरोपी पर विभिन्न जनपदों में 11 मुकदमें दर्ज हैं। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments