Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीकापुर में हुए जमीनी झगड़े में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम ,...

बीकापुर में हुए जमीनी झगड़े में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम , पत्नी की बुधवार को इलाज के दौरान हो चुकी है मौत


अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में नुवावा बैदरा गांव में जमीनी झगड़े में दबंगों की पिटाई में घायल पति राघव राम ने भी दम तोड़ दिया। पत्नी जयकला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। दम्पति की मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। जमीनी विवाद में गांव के दबंग जितेन्द्र कुमार व सुरेश कुमार ने खेत में काम करते समय लाठी डंडे से दोनों की पिटाई की थी। दम्पत्ति को घायलावस्था में सीएचसी बीकापुर लाया गया। जहां से जिला चिकित्सालय रिफर किया गया। महिला की गम्भीरावस्था को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रिफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। सुरक्षा के बीच दोनों का अंतिम संस्कार भरतकुंड करा दिया गया है। एसपी ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments