जलालपुर अम्बेडकर नगर। मंगलवार को जलालपुर ब्लॉक स्थित डवाकरा हॉल में एलडीबी बैंक के तहसील अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान अशोक कुमार उपाध्याय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अन्य किसी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल न किए जाने के कारण अशोक कुमार उपाध्याय को तहसील अध्यक्ष पद पर पुनः निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
यह कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी एवं राम प्रकाश यादव की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अशोक कुमार उपाध्याय के निर्विरोध निर्वाचित होने पर पंकज वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता रामफेर कनौजिया चंद्रिका प्रसाद, सरिता निषाद, प्रवीण गौड़, विनय सिंह सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए बैंक और कर्मचारियों के हित में सकारात्मक कार्य किए जाने की उम्मीद व्यक्त की। नवनिर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से किसानों के लिए संघर्ष करता रहा और आगे भी किसानों की लिए संघर्ष करता रहूंगा जिससे किसी भी किसान को कहीं कोई समस्या उत्पन्न ना हो।