Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा व्यापार सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सपा विधायक से की मुलाकात

सपा व्यापार सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सपा विधायक से की मुलाकात

अयोध्या। गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह से मुलाकात कर समाजवादी व्यापार सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता ने संगठन विस्तार पर चर्चा किया । इस अवसर पर विधायक ने कहा कि व्यापार और व्यापारी हित के लिए अब तक जितने भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, वे केवल सपा सरकार में ही हुए हैं।इसलिए देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारियों के लिए समाजवादी पार्टी ही सच्ची हितैषी पार्टी है। श्री सिंह ने समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता वा सभा के पदाधिकारियों से अपील की कि व्यापारी भाईयो का समर्थन लेकर आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी को भारी समर्थन दिलाकर जितायें। इस अवसर पर नन्द कुमार गुप्ता “नंदू“, संतोष गुप्ता, विमलेन्द्र श्रीवास्तव , छोटू सोनी, मंगल गुप्ता, विजय साहू उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments