Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविभिन्न निर्माण कार्यों का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

विभिन्न निर्माण कार्यों का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शिलान्यास


बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने मंगलवार को वार्ड नंबर 13, 15 में इंटरलॉकिंग, सौन्दर्यीकरण व नाली निर्माण के लिए 28 लाख से अधिक रूपये से होने वाले कार्य का शिलान्यास किया। वार्ड संख्या 13 में वीरेंद्र के मकान से मोनू निषाद के मकान तक इंटरलॉकिंग, नाली निमार्ण एवं काली चौरा के सौंदर्यीकरण एवं इण्टर लाकिंग निर्माण कार्य होना है,जिसकी अनुमानित लागत साढ़े 18 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। इसके बाद वार्ड नंबर 15 में वीरेंद्र  के मकान से लेकर साधु के मकान तक नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का भी शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता ने किया। जिसकी लागत 10 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र उनके कार्यकाल में विकास की एक नई गाथा लिखेगा। इस दौरान सभासद मोनू निषाद, सभासद सूर्यालाल उपाध्याय, रामसागर, दिलीप निषाद, राकेश कुमार, राजेश कुमार, सुरेश, लिपिक अभिषेक यादव , कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments