Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्वयं सहायता समूह के संचालक से बदमाशों ने लूट का किया प्रयास

स्वयं सहायता समूह के संचालक से बदमाशों ने लूट का किया प्रयास


◆ तमंचे के बट से हमला कर किया घायल


आलापुर अंबेडकरनगर। बाइक सवार बदमाशों ने बाजार में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए रुपए से भरा बैग लूटने का प्रयास किया असफल होने पर युवक पर कट्टे की बट से हमला कर दिया,जिसमें युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार में दहशत का माहौल है।

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हुसेनपुर खुर्द बाजार का है।जहां मंगलवार को स्वयं सहायता समूह का पैसा बांटने निकले निजी कंपनी के संचालक प्रदीप सिंह पुत्र सचीन्द निवासी साल्हेपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ अपनी बाइक से सुतहरपारा नहर पर पहुंचे थे इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए रुपए से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। संचालक प्रदीप सिंह द्वारा जब रुपए नहीं दिए गए तो बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर में ताबड़तोड़ वार किए जिससे प्रदीप सिंह को गंभीर चोटे आई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया दिनदहाड़े बाजार में हुई घटना से दहशत का माहौल है। जानकारी मिलते ही भाजपा नेता अभिषेक कन्नौजिया मौके पर पहुंचे और एडीजी को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग किया।डिप्टी एसपी आरबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments