Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बदमाशों ने वृद्ध की लाठी डंडों से की पिटाई, फायरिंग किए जानें...

बदमाशों ने वृद्ध की लाठी डंडों से की पिटाई, फायरिंग किए जानें की भी सूचना 

0
174

बसखारी अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के शुक्ल बाजार में हथियार वा लाठी-डंडों से लैश‌ बदमाशों ने तावड़ तोड़ फायरिंग कर तांडव मचाया ,पहले लाठी डन्डो से एक बुजुर्ग पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया साथ ही एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। गंभीर रूप से घायल 75 वर्षीय  मो लतीफ को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। बाजार के लोगों का कहना है कि कई राउंड फायरिंग कर बोलरो एवं बाइक से आये बदमाश फरार हो गए। कई राउंड फायरिंग से बाजार वासियों में दहशत व्याप्त हो गया है। वहीं घटना के बाद काफी विलम्ब से पहुंची पुलिस को लेकर बाजार वासी आक्रोशित हैं। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष बसखारी अश्विनी कुमार मिश्र ने बाजार वासियों को शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन देकर आक्रोश शांत करने प्रयास किया। इस संबंध में थाना प्रभारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here