Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला से चैन-झुमका छीनकर बाइक छोड़ भागा बदमाश

महिला से चैन-झुमका छीनकर बाइक छोड़ भागा बदमाश

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के मजीरा गांव में बुधवार देर शाम एक महिला से चैन और झुमका छीनकर बदमाश फरार हो गया। ग्रामीणों की सतर्कता से बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मजीरा गांव निवासी संगीता पत्नी सियाराम अपने सिलाई सेंटर से घर लौट रही थीं। गांव के निकट पहुंचते ही सामने से आए एक बाइक सवार युवक ने उनके गले से चैन और झुमका झटके से छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ देखकर बदमाश हड़बड़ाहट में अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया। सूचना पाकर कटका थाना अध्यक्ष राकेश कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही आसपास के थानों की पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्र की।

थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाश का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments