Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

अंबेडकर नगर । उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सदस्य गण चोब सिंह वर्मा, महेन्द्र कुमार, बृजेश कुमार सोनी व सन्तोष कुमार विश्वकर्मा , जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सदानंद गुप्ता की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के बारे में विस्तृत रूप से अध्यक्ष को अवगत कराया गया। आयोग के समक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के सन्दर्भ में अनुभाविक जाँच एवं अध्ययन के साथ निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए सभागार में उपस्थित नगर निकाय के पूर्व अध्यक्ष गण, सभासद गण तथा अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा लिखित/ मौखिक पक्ष,शिकायत/आपत्तियां तथा सुझाव प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत अध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता कर संबंधित विषय से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, नगर पालिका निकाय के पूर्व अध्यक्ष गण,सभासद गण तथा गणमान्य नागरिक मौके पर उपस्थित हैं।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments