Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहापौर ने किया गुरुकुल महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन

महापौर ने किया गुरुकुल महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन

अयोध्या। रानोपाली स्थित निःशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय के 92वे वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया। गुरुकुल महाविद्यालय के बच्चों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत गीत गाकर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य उमा दयाल शास्त्री ने ऋषिकेश उपाध्याय महापौर को माला पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया।

उन्होने बताया कि गुरुकुल महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव 19 नवंबर से शुभारंभ होकर 21नवंबर तक चलेगा। यह तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। कोविड काल में 2 साल यह वार्षिक उत्सव नहीं मनाया गया। इस वर्ष काफी उत्साह के साथ गुरुकुल महाविद्यालय का 92 वां वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। और इसका समापन 21 नवंबर को होगा। इस कार्यक्रम में अवधेश दास अध्यक्ष, विनय मनुचा कुलपति, भानु प्रताप सिंह मंत्री संयोजन, राजकुमार दास मुख्य अधिष्ठाता प्रबंधक, अंजनी कुमार गर्ग उपाध्यक्ष, प्रकाश कुमार, कोषाध्यक्ष, दान बहादुर सिंह उप मंत्री, देवव्रत मिश्रा लिपिक, महेश चंद तिवारी सहायक अधिष्ठाता,ओमप्रकाश मिश्रा, सर्वादिन तिवारी, उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments