Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला पॉलिटेक्निक में महापौर ने छात्राओं को बांटे टैबलेट

महिला पॉलिटेक्निक में महापौर ने छात्राओं को बांटे टैबलेट


अयोध्या। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अयोध्या में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टेबलेट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन कर करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई। विशिष्ट अतिथि मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह एवं राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य जयराम का राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एल पी सिंह द्वारा स्वागत किया गया।

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने छात्राओं को सभी क्षेत्रों में अव्वल प्रदर्शन करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि छात्राएं वर्तमान में परिवार एवं समाज का नाम विभिन्न क्षेत्रों में रोशन कर रही है। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एलपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए युवा छात्राएं के सशक्तिकरण के लिए एक करोड़ छात्र-छात्राओं को टेबलेट और स्मार्टफोन वितरित करने के लिए लक्ष्य रखा गया है। संस्था में अध्ययन  कर रहे 177 छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि आज समाज में युवा छात्राओं को सशक्त करने के लिए टैबलेट एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं। रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

मौके पर डॉ रमेश कुमार आर्य निखिल सिंह रश्मि सोनकर गौरव कुमार वर्मा अंगद कुमार विप्लव श्रीवास्तव विश्व दीपक भारती बबिता सपना सिंह प्रेम शंकर राजेश बाबू विशाल संस्था के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments