Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविक्रमादित्य नगर वार्ड में भ्रमण कर जन समस्याओं  से रूबरू हुए महापौर

विक्रमादित्य नगर वार्ड में भ्रमण कर जन समस्याओं  से रूबरू हुए महापौर


अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने विक्रमादित्य नगर वार्ड का लोगों की समस्याओं को जाना और उसके त्वरित निदान का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर अंगूरीबाग कॉलोनी स्थित पार्क के सौर्न्दयीकरण का निर्देश दिया।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि विक्रमादित्य नगर वार्ड में नगर निगम टीम के साथ महापौर ने वार्ड का भ्रमण कर साफ-सफाई, सीवर समस्या, पेयजल व्यवस्था को देखा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंटकर उनकी समस्याओं को भी सुना व उसके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर देवकाली मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष चंदन कसेरा, मंडल महामंत्री स्वप्निल श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी सिंह, एकता भटनागर, दीपक पांडेय, रूबी रावत, एवं समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments