Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़ दिए जानें को लेकर चर्चाओं का बाजार...

आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़ दिए जानें को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म


◆ बाईक की बाईक के पुर्जों के साथ हुए थे गिरफ्तार


जलालपुर, अंबेडकरनगर। चोरी की बाइक काट रहे गिरोह को सूचना पर पहुची पुलिस ने बाइक का पुर्जा बरामद कर टैक्टर ट्राली पर लादकर थाने लाई तथा मौके पर दो लोगो को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद मे छोड़ दिया गया, जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग रुधौली अदाई मे अपने घर में चोरी की बाइक गैस कटर से काट रहे है। यह एक गिरोह है जो चोरी की बाइक काट कर बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने छापेमारी किया तो पुलिस ने कमरे में पड़ा बाइक का पार्ट ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर थाने लेकर गई और कुल दो लोगो को हिरासत में लिया था। दोनों को चौबीस घंटे तक थाने मे रखने के बाद छोड़ दिया गया । मालीपुर पुलिस के इस रवैये से पूरे क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने दबी जुबान से कह रहे है कि मामले को रफा दफा कर दिया गया। मालीपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पडताल किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments