Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविवाद सुलझाने गई पीआरवी के मुख्य आरक्षी पर हमला करने का मुख्य...

विवाद सुलझाने गई पीआरवी के मुख्य आरक्षी पर हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार


अयोध्या। विवाह सुलझाने गई पीआरवी कर्मी पर हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरूवार की रात में थाना कैंट क्षेत्र के बनवीरपुर गांव में विवाद की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी 5379 गई थी। जहां विवाद कर रहे लोगों ने पीआरवी के मुख्य आरक्षी शिवराम से मारपीट की थी। जिसमें वह घायल हो गया था। मामले में धारा 221,132,115(2),121(1) भारतीय न्याय संहिता व 7 क्रि.ला.ए.एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें मुख्य आरोपी त्रिपुरेश सिंह पुत्र श्रीराम सिंह बनवीरपुर थाना कैण्ट को अब्बूसराय अंडर पास से रात में 12.50 पर गिरफ्तार किया गया। मामले के अन्य दो आरोपी प्रखर सिंह तथा श्रीराम सिंह अभी फरार है।

कोतवाली कैंट प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी त्रिपुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments