Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रेमी युगल ने छप्पर से लटक कर दी जान

प्रेमी युगल ने छप्पर से लटक कर दी जान


◆ एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण


अयोध्या। थाना क्षेत्र रौनाही के पिरखौली गांव में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। एसएसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना क्षेत्र के सत्तीचौरा चौकी अंर्तगत पिरखौली निवासी दिवाकर पुत्र ओम प्रकाश 18 वर्ष तथा इसकी पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का शव एक ग्राम निवासी की छप्पर से लटकता मिला। ग्राम वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रामवासियों के अनुसार मृतक दिवाकर डीजे तथा लाइट का कार्य करता था। शनिवार को वह देर रात किसी कार्यक्रम से वापस लौटा था। मृतक युवती भी रात में घर से निकल गई थी। प्रेमी युगल की मौत का कारण प्यार में असफलता मानी जा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों को अभी तक दोनों के बीच की प्रकार का प्रेम जैसी भावनाएं या बातचीत, मेल मिलाप जैसी जानकारी नही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments