Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानहीं सुधरा अस्पताल के स्टाफ का देर से आना, एडी के निरीक्षण...

नहीं सुधरा अस्पताल के स्टाफ का देर से आना, एडी के निरीक्षण में लेट पहुंचे थे कई कर्मचारी

अयोध्या। अस्पताल के कर्मचारियों व चिकित्सको की लेट आने की आदत सुधर नहीं रही है। अपर निदेशक स्वास्थ्य के द्वारा किए गये जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण में कई कर्मचारी समय से उपस्थित नहीं मिले। फिरहाल एडी हेल्थ ने कार्रवाई करते हुए सभी लेट आने वाले कर्मचारियों को अनुपस्थित कर दिया। उन्होंने अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, किचन व दवा स्टोर का निरीक्षण किया।
कर्मचारियों की सुबह समय से उपस्थिति जानने के लिए अपर निदेशक स्वास्श्थ्य सुबह आठ बजकर पन्द्रह मिनट पर जिला महिला अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। जिसका हस्ताक्षर नहीं मिला उसे अनुपस्थित कर दिया। अनुपस्थित करीब 35 मेडिकल स्टाफ को उन्होंने किया। एडी हेल्थ डा. एपी भार्गव ने बताया कि महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। समय से उपस्थित न होने वाले कर्मचारियों को अनुपस्थित कर दिया गया। मौके पर सफाई लेट होती मिली। किचन में गंदगी पाई गयी। चद्दर बहुत अच्छी कंडीशन में नहीं थी। रोस्टर के अनुसार चद्दर बदलने के लिउ कहा। गर्मी को देखते हुए फायर उपकरणों को सही करने का निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments