Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनयूजेआई एवं उपज पत्रकारों के हित के लिए संघर्षशील सबसे बड़ा ...

एनयूजेआई एवं उपज पत्रकारों के हित के लिए संघर्षशील सबसे बड़ा संगठन- सुभाष गुप्ता


◆ एन यू जे आई के 51 वे स्थापना दिवस पर उपज अंबेडकरनगर ने आयोजित की गोष्ठी


◆ 2023-24 के लिए अजय जिला अध्यक्ष,अंखड बने जिला महामंत्री


अंबेडकर नगर । एन यू जे आई के स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट जनपद इकाई अंबेडकर नगर के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया। जिला मुख्यालय पर स्थित अयोध्या समाचार कार्यालय पर संपन्न हुए गोष्टी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि नेशनल यूनियन आफ जनरलिस्ट इंडिया ( एन यू जे आई ) का गठन सन् 1972 किया गया था। पत्रकारों के हित में संघर्ष करते हुए इस संगठन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एन यू जे आई संगठन अपने संघर्षों के कारण आज देश में पत्रकारों का सबसे बड़ा एवं मजबूत संगठन बनकर उभर रहा है।सबसे बड़े पत्रकारों के इस संगठन के द्वारा उपज को भी सम्बंधता प्रदान की गई है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया एवं उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के शीर्ष नेतृत्व के प्रयासों का परिणाम है कि उपजा की मान्यता रद्द होने की खबर के बाद आज हमें उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) नाम से रजिस्टर्ड देश एवं प्रदेश के सबसे बड़े संगठन के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। जो जनपद के पत्रकारों के लिए गौरव का विषय है। इस संगठन के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के कार्यकुशलता की देन है कि इस संगठन ने उपज संदेश नाम की त्रैमासिक पत्रिका संपादित कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोष्टी के बाद आहूत बैठक में 2023 -24 कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।जिसमें वर्तमान जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता एवं वर्तमान जिला महामंत्री अरुण कुमार मिश्र के प्रस्ताव पर 2023-24 के जनपदीय कार्यकाल के लिए जिला अध्यक्ष पद पर अजय कुमार गुप्ता एवं जिला महामंत्री के पद पर पाखंड प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। साथ ही जिला सचिव के पद पर दिलीप सोनी को मनोनीत किया गया। संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पुनः उसी पद पर पहल करते हुए बाल करने का भी निर्णय बैठक में लिया गया।कार्यक्रम का संचालन संगठन के नवनियुक्त जिला सचिव दिलीप सोनी ने किया। कार्यक्रम में उपज संदेश त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। पत्रिका का विमोचन होने के बाद हिंदुस्तान समाचार पत्र के कार्यालय प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार सर्वजीत त्रिपाठी, हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्र, अमर उजाला के कार्यलय प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार मिश्र, राष्ट्रीय सहारा के कार्यालय प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हनुमान सिंह आदि कई वरिष्ठ पत्रकारों को उपज संदेश पत्रिका प्रदान कर उन्हें उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के द्वारा सम्मानित करने का भी कार्य किया गया। गोष्ठी में प्रमुख रूप से दुर्गेश पांडे (दीपू), पीयूष कटैया, अजय कुमार गुप्ता ,अखंड प्रताप सिंह, महेंद्र मिश्रा, दिलीप सोनी, विनोद शुक्ला, नरेंद्र कुमार तिवारी सहित आदि कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments