Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीन चरण का चुनाव होने के बाद बदल गई है भाजपा नेताओं...

तीन चरण का चुनाव होने के बाद बदल गई है भाजपा नेताओं की भाषा – तेजनारायण


अयोध्या। नया घाट स्थित सूरसर मंदिर में सपा की बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग संविधान और लोकतंत्र को खत्म करके दलित और अति पिछडो का हक मारना चाहते हैं। लेकिन अब यही दलित और पिछड़े संविधान की रक्षा के लिए उनकी सरकार को हटाकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का काम करेगे। उन्होंने कहा कि तीन चरण का चुनाव हो जाने के बाद भाजपा के नेताओं की भाषा बदल गई है क्योंकि गरीब दलित पिछड़े नौजवान किसानों ने इनको नाकरते हुए सभी जगह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीताने के लिए अपने मत का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो गरीबों को आटा और युवाओं को मुफ्त डाटा दिया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा आज भाजपा नौजवानों किसानों का भविष्य खराब कर रही है। फौज की नौकरी को अग्निवीर में बदल दिया है। अगर उनकी सरकार आई तो पुलिस की नौकरी भी कहीं तीन साल के लिए न कर दें। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल  ने कहा  भाजपा ने गरीबों नौजवानों और किसानों से झूठे वादे किए हैं। किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिला है। उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया लेकिन गरीब किसान कर्ज़ से डूब गया है।

बैठक में महासचिव हामिद जाफर मीसम, अजीत प्रसाद, श्री चंद यादव, राम अचल यादव, कमल शक्ति जायसवाल, जगन्नाथ यादव, चौधरी बलराम यादव, आकिब खान विजय यादव, सुरेंद्र यादव, अमृत राजपाल, अपर्णा जायसवाल, गुड़िया राइन, उमा देवी, रामबख्श यादव, घनश्याम यादव, फरीद कुरैशी, सावेज जाफरी, रामदास, बृजेश चौहान, शैलेंद्र पांडे, केसरी मिश्रा, अखिलेश पांडे, संजय सोनकर, अखिलेश यादव, कृष्ण गोपाल यादव, महेंद्र शुक्ला, आभाष कृष्ण यादव, मनीष गुप्ता, विजय साहू, प्रवीण राठौर, सिकंदर, रमेश यादव, नीरज यादव, पहलवान रामदेव यादव, किशोरी रमन अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments