Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकोतवाली से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ अपहरण का आरोपी

कोतवाली से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ अपहरण का आरोपी


अम्बेडकर नगर। अकबरपुर कोतवाली से पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी के फरार हो जाने से कोतवाली में हड़कम्प मच गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।पहरे पर मौजूद संतरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि एक बालिका के अपहरण के पूर्व में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी धर्मेंद्र पुत्र परतोस निवासी परस रामपुर थाना इब्राहिमपुर पर आरोप था कि कुछ दिन पहले एक लड़की को लेकर भागा था । आरोपी को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया था। शाम को पहरे पर लगे संतरी को चकमा देकर फरार हो गया। प्रथम दृष्टया संतरी की लापरवाही पाई गई है। उसे लाइन हाजिर करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्तुत की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments