Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाबालिक छात्रा को अपहृत करने के मामले में आरोपी किशोर भेजा गया...

नाबालिक छात्रा को अपहृत करने के मामले में आरोपी किशोर भेजा गया बाल अपचारी गृह


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीते सप्ताह विद्यालय गई नाबालिक छात्रा को अपहृत करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर बाल अपचारी केन्द्र भेज दिया है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सरदार पटेल स्मारक डिग्री कॉलेज लारपुर प्रतिदिन की भांति 10 जुलाई को घर से पढ़ने के लिए गई थी लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो परिजन परेशान होकर काफी खोजबीन किया परंतु कहीं अता-पता नहीं चला काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव का ही निगम उर्फ रवि कहीं लेकर फरार हो गया है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी, इसी बीच पुलिस ने आरोपी को खजुरी बाजार से शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिक छात्रा का मेडिकल आदि कराते हुए परिजनों को सौंप दिया और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी केन्द्र भेज दिया। गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक संदीप कुमार विश्वकर्मा तथा कांस्टेबल लाल बहादुर यादव शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर बाल अपचारी न्यायालय भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments