Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसर्किल के सभी थानाध्यक्षों के साथ क्षेत्राधिकारी ने किया जनसंपर्क

सर्किल के सभी थानाध्यक्षों के साथ क्षेत्राधिकारी ने किया जनसंपर्क

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सर्किल क्षेत्र के सभी थानों के थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों ने एरिया डोमिनेशन अभियान में हिस्सा लेते हुए पूरे सीओ सर्किल में गश्त की।कटका,जैतपुर,मालीपुर,जलालपुर कोतवाली के थानाध्यक्षों समेत डायल 112 वाहनों के साथ निकले इस गश्त अभियान के पूर्व सभी थानाध्यक्ष जलालपुर कोतवाली में एकत्र हुए।सीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में मालीपुर तथा गैर जनपद की सीमा से सटे इलाकों,कस्बा जलालपुर,जैतपुर और कटका में पुलिस द्वारा गश्त एवम जनसंपर्क किया गया। वापस जलालपुर कोतवाली पहुंच अभियान संपन्न हुआ।इस दौरान कोतवाल संत कुमार सिंह,कटका थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य,मालीपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार,जैतपुर थानाध्यक्ष गुड्डू जोशी समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल रहे।

सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने और अवांछित तत्वों को सख्त चेतावनी देने के लिए अभियान चलाया गया है।इसी कड़ी में एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है।उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए क्षेत्र के लोगो को सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments