Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्षेत्र में लगातार बढ़ रही है चोरी की घटनाएं, पुलिस की सुस्ती...

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है चोरी की घटनाएं, पुलिस की सुस्ती का फायदा उठा रहे है चोर

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र मे चोरों के हौसले बुलंद है। लगातार चोरो द्वारा चोरी की वारदात की जा रही है परन्तु पुलिस अंकुश लगाने में पूर्ण रूप से नाकाम साबित हो रही है।  दो दिन पहले हुई बोलोरो चोरी की अभी जांच चल रही है इधर अज्ञात चोरों ने माडल शाप को निशाना बना दिया ।सोमवार की रात में थाना के भिस्वा चितौना ग्राम पंचायत में निर्मित हो रहे मॉडल शॉप के पिलर में लगाए गए आधा दर्जन से अधिक लोहे के फरमा को अज्ञात चोर खोलकर तथा उसे वाहन पर लादकर  फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब प्रधान और ग्रामीणों को फरमा चोरी होने की जानकारी हुई तो लोग सन्न रह  गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। विदित हो कि भिसवा चितौना गांव में माडल शाप का निर्माण चल रहा है। बीम और पिलर निर्माण के लिए यहां लोहे का आठ फरमा लगाया गया था।बीते सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने निर्माण में लगे लोहे का फरमा चोरी कर लिया और वजन दार लोहे के फरमा को आसानी से वाहन पर लेकर चले गए।प्रधान प्रतिनिधि शैलेश कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments