Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपति ही निकला हत्यारा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पति ही निकला हत्यारा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अम्बेडकर नगर। तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवाहिता की हत्या पति ने ही रस्सी से गला कस कर की थी। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फरार फरार है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार की रात्रि में अहिरौली थाना क्षेत्र के कटघरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में सीमा पत्नि राजेश का शव बरामद हुआ था। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर जांच करने पर घटना के संदिग्ध प्रतीत होने पर मृतका के परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की छानबीन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति राजेश यादव व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विनेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई थी एवं नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे थे।

वहीं  अहिरौली पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर राजेश यादव पुत्र स्व0 बाबूलाल को तिवारीपुर तिराहे से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल रस्सी को बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments