Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराज्यपाल सोमवार को करेंगी निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कुलपति ने पहले ही...

राज्यपाल सोमवार को करेंगी निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कुलपति ने पहले ही लिया भौतिक परीक्षण


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के 7 जुलाई को प्रस्तावित आगमन के तहत विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में निर्माणाधीन परियोजनाओं का राजभवन के अधिकारियों के साथ  निरीक्षण किया। फार्मेसी बिल्डिंग, मल्टीपरपज लेक्चर हॉल, आईटी केंपस की सेंट्रल लैब, सरयू हॉस्टल, गेंदालाल दीक्षित अतिथि गृह, अटल अतिथि गृह सहित अन्य भवनों में चल रहे निर्माण कार्य को परखा।  निरीक्षण के दौरान अधूरे पड़े कार्यो को शीघ्र ठीक कर पूरा करने के निर्देश दिए।

कुलपति ने  निर्माणाधीन संस्था के प्रतिनिधियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता एवं मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। इसके साथ कोई  लापरवाही न हो।  सरजू बॉयज हॉस्टल मेस एवं जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया । तत्काल साफ सफाई के निर्देश दिए। सोमवार को कुलाधिपति द्वारा नवीन परिसर में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया जाना है। साथ ही विद्युत आपूर्ति, सीवरेज, छात्रों के लिए पेयजल की व्यवस्था  जैसे  कार्यों के प्रगति की समीक्षा भी करेगी। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्द्र शुक्ल, प्रो एस एस मिश्र, प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ विनोद चौधरी, सहायक अभियंता आरके सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments