राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले आईईटी परिसर स्थित लवकुश और सरयू छात्रावास का निरीक्षण किया तथा छात्रों से संवाद करते हुए स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। सरयू छात्रावास में उन्होंने मेस और जल आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की और अव्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।