Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकार ने भारतीय संस्कृति तथा परम्परा के साथ विकास को जोड़ा -...

सरकार ने भारतीय संस्कृति तथा परम्परा के साथ विकास को जोड़ा – वेद गुप्ता


◆ अयोध्या विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का आयोजित हुआ सम्मेलन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे स्थापना दिवस समारोह में जिले की सभी विधान सभाओं में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित हुआ। गुरूवार को अयोध्या विधान सभा का सम्मेलन देवकाली स्थित एक गेस्ट हाउस व मिल्कीपुर विधानसभा का सम्मलेन कोटवाधाम शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान इनायत नगर में हुआ। अयोध्या विधान सभा के सम्मेलन में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में भारतीय संस्कृति तथा परम्परा के साथ विकास को जोड़ा गया है। देश व प्रदेश ने असीमित उपलब्धियों का साक्षात्कार किया है। धारा 370 का निरस्तीकरण, अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण, तीन तलाक के खिलाफ कानून, नागरिकता संसोधन कानून, नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी कई उपलब्धियां है जो इतिहास में स्वर्णाक्षरां में अंकित रहेगी। सरकार ने प्रदेश में अपराधियों व माफियाओं पर जीरा टालरेंस की नीति से काम किया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा संगठन देश हित सर्वोपरि के सिद्धान्त पर कार्य करता है। अपने स्थापना काल से पार्टी ने विपरीत परिस्थितियों में अपने विचारों से कभी भी समझौता नही किया।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा सरकार ने हजारों करोड़ की योजनाओं से अयोध्या का विकास किया है। रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सर्मपण से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक दल है। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पार्टी की नीतियों ने विकासवाद को राजनीति के केन्द्र में ला दिया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि देश हित सर्वोपरि के सिद्धान्त को आत्सात कर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर समाज के हित में कार्य करता है। संचालन हरभजन गौड़ ने किया। मौके पर शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, डा राकेश मणि त्रिपाठी, अमल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, बाल कृष्ण वैश्य, कपिल देव वर्मा, ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, काशीराम रावत सहित विधान सभा के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments