Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनता की आवाज दबा रही सरकार: डॉ. पल्लवी पटेल

जनता की आवाज दबा रही सरकार: डॉ. पल्लवी पटेल


अयोध्या। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पल्लवी पटेल बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। बस्ती जाते समय देवकाली के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत में डॉ. पल्लवी पटेल ने बताया कि पार्टी द्वारा “अपना दल गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जनपद में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद उनका दौरा बस्ती, बलिया और मऊ जनपदों का है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी जनता की समस्याओं और सरकार की जनविरोधी नीतियों को सदन में उठाने की होती है, लेकिन हाल ही में हुए चार दिन के सत्र में उन्हें चार सेकेंड भी बोलने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने वर्ष 2026 के जिला पंचायत चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।

डॉ. पल्लवी पटेल ने डॉ. सोनेलाल पटेल की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को दोहराया और भाजपा पर उनके नाम व प्रतीक के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने विभिन्न जनपदों में बढ़ती हिंसक घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री पर सत्ता-संरक्षित वर्ग के साथ खड़े होने का आरोप लगाया।

इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश में एक दलित नागरिक की हत्या का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक शक्तियों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मौके पर अपना दल (कमेरावादी) की प्रदेश अध्यक्ष रामशिला पटेल, विधि मंच के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष अरविंद पटेल, राष्ट्रीय सचिव आनंद राम पटेल, जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल सहित वीरेंद्र पटेल, विक्रम पटेल, डॉ. प्रमोद पटेल, रामकृपाल पटेल, बैजनाथ पटेल, मनोज प्रजापति, किस्मत अली, विष्णु गुप्ता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments