Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशादी के लिए दबाव बना रही थी युवती, प्रेमी ने की हत्या

शादी के लिए दबाव बना रही थी युवती, प्रेमी ने की हत्या


◆ थाना कैंट के कोटसराय में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा


अयोध्या। 28 जून थाना कैंट के कोटसराय में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाला युवती का प्रेमी निकला। 27-28 जून की रात एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा घटना की विवेचना की जा रही थी। मृतका (22) पुत्री स्व अनिल कुमार यादव अपने नाना के घर में अकेली रहती थी। उसकी अन्य दोनां बहनों की शादी हो चुकी है। घटना की रात वह बरामदें में सोई थी। आरोपी मृतका के गांव के बगल का रहने वाला है।

पुलिस ने मृतका पूजा यादव के प्रेमी अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ रिशु पुत्र शिवकरन नाथ श्रीवास्तव निवासी ग्राम रायपुर थाना कैण्ट जनपद अयोध्या को चन्द्रावती महाविद्यालय मोड से थोडा आगे बालू डम्प के सामने के पास से गिरफ्तार किया। मृतका तथा आरोपी के मध्य प्रेम सम्बंध था। जिसमें युवती द्वारा शादी का दबाव बनाया जा रहा था। जिस कारण आरोपी में चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments