Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती ने नहर में लगाई छलांग, मौत

युवती ने नहर में लगाई छलांग, मौत


बसखारी अंबेडकर नगर। नहर में छलांग  लगाकर एक  युवती ने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली।सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती के शव को 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया और जरूरी लिखा पढ़ी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवती की पहचान  सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिसारा निवासी गुड़िया (20) पुत्री ब्रह्म प्रकाश निवासी सिसरा थाना सम्मान पुर के रूप में हुई है। जो मसड़ा बाजार में सिलाई कढ़ाई सीखने आती थी। बताया जाता कि सोमवार को गुड़िया कपूरी महमदपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दिया और नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण  गुड़िया नहर के अंदर ही डूब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नहर से शव को बाहर निकलवा पाने में सफलता पाई। गोताखोरों की टीम में  सुरेंद्र व अभय मांझी के साथ अन्य गोताखोर शामिल रहे। सूचना पाकर मृतक गुड़िया के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गुड़िया ने छलांग क्यों लगाई फिलहाल यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है‌।प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments