Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदरगाह से जायरीन बालिका के अपहरण व दुराचार का फरार आरोपी गिरफ्तार

दरगाह से जायरीन बालिका के अपहरण व दुराचार का फरार आरोपी गिरफ्तार


बसखारी अम्बेडकर नगर। दो सप्ताह पूर्व  बिहार की जायरीन बालिका का दरगाह से अपहरण कर दुराचार करने के मामले में फरार चल रहे अंतर्प्रान्तीय आरोपी को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अपहृता को बसखारी पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था।बिहार प्रांत की निवासिनी जायरीन बालिका अपने परिजनों के साथ दरगाह में जियारत करने आई थी। आरोप है कि बीते 13 जनवरी को नीरज यादव पुत्र सुकम सिंह निवासी राधेश्याम नगर कॉलोनी नसरुल्लागंज सीहोर मध्य प्रदेश बालिका को बहला फुसलाकर अपहृत कर लिया था। और बालिका को  अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। काफी खोजबीन के बाद अपहृता के परिजनों ने बीते 28 जनवरी को आरोपी के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया था। बसखारी थाने के उप निरीक्षक कमलेश यादव ने अपहृता को बरामद कर उसका मेडिकल व कलम बंद बयान दर्ज करवाया था। तत्पश्चात विवेचक ने मेडिकल व बयान के आधार पर मुकदमे में दुराचार व पोक्सों एक्ट के आरोप की बढ़ोत्तरी कर आरोपी नीरज यादव की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। उपनिरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को हरैया बाईपास से आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने दुराचार के आरोपी की गिरफ्तार की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments