Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावैष्णव नगर कॉलोनी घर की ग्रिल तोड़कर चारों ने पार किए दस...

वैष्णव नगर कॉलोनी घर की ग्रिल तोड़कर चारों ने पार किए दस लाख के जेवर


◆ सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


अयोध्या। कोतवाली नगर के वैष्णव नगर कालोनी में एक मकान में 2/3 सितम्बर की रात चोरों ने लाखों के गहने पार कर दिए। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे प्रकरण की छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।

पीड़ित सुरभि श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में ढाई बजे के बाद छह सात लोग दिखाई दिए है। चोरो ने अपने चेहरे गमझे से ढक कर रखे थे। एक का सीसीटीवी में चेहरा दिखाई दिया है। उन्होंने कैमरे का कनेक्शन काट दिया। जिसके बाद चोरो ने अलमारी को तोड़कर उसमें रखे गहने निकाल लिए। दस से 12 लाख का जेवर चोरी हुआ है। उसने बताया कि वह अपनी मां के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह उठने पर खिड़की की ग्रिल बाहर दिखाई दी। इसके बाद कमरा बाहर व भीतर दोनां जगह से लाक मिला। अंदर जाने पर चोरी की वारदात का पता चला। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की जांच जारी है। जल्द प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments