Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद ने चौपाल लगाकर बनाया भाजपा का सदस्य

पूर्व सांसद ने चौपाल लगाकर बनाया भाजपा का सदस्य


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने विधानसभा बीकापुर में सोहावल पूर्वी तथा सोहावल पश्चिमी मंडल में जनचौपाल लगाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जनचौपाल में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पूर्व सांसद का स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग डिजिटली भाजपा के सदस्य बनें।

जनचौपाल में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि देश भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्तो पर चलते हुए सबका विश्वास भी हासिल करने में सफल हुई है। गरीबों के चहरे पर खुशहाली लाने का प्रयास योजनाओं के माध्यम से किया गया है। हर पात्र को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिला है। इसके कारण भाजपा को लेकर जनता में उत्साह का माहौल है। अंतिम व्यक्ति की उत्थान की परिकल्पना को सार्थक करने के उपरान्त समाज के हर वर्ग का साथ भाजपा को मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ हमारा उद्देश्य सबका विश्वास हासिल करना है।

जनचौपाल में सुरेन्द्र कोरी, रवि तिवारी, विनोद गौड़, अरूण तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments