Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखाद्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, खराब मिठाईयों व पनीर को...

खाद्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, खराब मिठाईयों व पनीर को कराया गया नष्ट


अयोध्या। होली का सीजन शुरू होते ही खाद्य विभाग ने जिले में कई स्थानों पर खाद्य पदार्थो के नमूने संग्रहित किए है। खराब मिठाई, पनीर को नष्ट कराया गया है। इसके लिए तहसील स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में टीमें बनाई गई है। गुरूवार को लगभग दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया गया।
खाद्य विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार बीकापुर तहसील में एसडीएम बीकापुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नन्द किशोर व हिमांशु जयन्त ने कालीचरण स्वीट्स से खोआ-1, पेड़ा-1 तथा यादव मिष्ठान भण्डार दूध-1, खोआ-1, नमूना लिया गया। 10 कि0ग्रा0 खोआ नष्ट कराया गया। रूदौली में मंसूर स्वीट्स शाप से पनीर का नमूना लिया गया। मानिक चन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त व सन्तोष कुमार साहू खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मधुर मिष्ठान भण्डार, चौक से पनीर का नमूना लिया गया तथा प्रतिष्ठान के गोदाम आर्य कन्या गली से खोआ के का नमूना लिया गया। 40 कि0ग्रा0 पनीर नष्ट कराया गया। वीरेन्द्र कुमार मिष्ठान भण्डार, खोआ के नमूना लिया गया। 150 किग्रा खोआ नष्ट कराया गया। नन्दनी स्वीट्स छेने की मिठाई का नमूना लिया गया। 40 कि.ग्रा. बर्फी नष्ट कराया गया। 60 कि0ग्रा0 खोआ 23400 रूपये का विनिष्ट कराया गया।
मानिक चन्द्र सिंह सहायक आयुक्त ने बताया कि होली पर्व पर आमजनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद में लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments