◆ पीके चैरिटेबल ट्रस्ट सहित कई समाज सेवियों ने लंगर लगाकर जुलूस का किया स्वागत
बसखारी अंबेडकर नगर। ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में नमाज पढ़ी और एक दूसरे को मुबारकबाद देते हुए मुस्लिम धर्म से संबंधित धार्मिक झांकियां को सजाकर जुलूस निकाला। इस अवसर पर आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम करने के लिए समाज सेवियों ने लंगर की व्यवस्था करते हुए जुलूस का स्वागत किया। इस्लाम के अंतिम दूत, पैगंबर मोहम्मद के जन्म अवसर पर मनाया जाने वाले इस पर्व पर प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव व कोषाध्यक्ष जावेद राइन के नेतृत्व में सना स्वीट हाउस पर एक वृहद लंगर का आयोजन कर जुलूस का स्वागत किया गया। इस दौरान मोहम्मद इरफान, सोनू राईन, मोनू राईन, आफताब राईन,शोयेब राईन, अफज़ल राईन,आकिब राईन,राजा, सैय्यद फैज,शमशाद खान,आमिर खान,मो आरिज़ ने लंगर की सेवा करते हुए जुलूस का नेतृत्व कर रहे सैयद खलीक अशरफ व अन्य का माला पहनाकर स्वागत किया। 12 रवि अउव्वल के दिन दुनिया भर के मुसलमानो के द्वारा हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाने वाला ईद मिलाद उल नबी का जुलूस मखदूम अशरफ के आस्ताने के सज्जादानशीन मोहिउद्दीन अशरफ के बसखारी आवास से निकालकर डोडो गया ,जहां पर डोडो से निकलने वाला जुलूस इस जुलूस में शामिल होकर बसखारी बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः सज्जदा नशीन के आवास पर पहुंच कर समाप्त हुआ।इस अवसर पर किछौछा, हंसवर ,कौड़ाही सहित अन्य स्थानों पर भी जुलूस, बिजली की सजावट,हरे झंडो से क्षेत्र को सरोबोर कर मोहम्मद साहब की इबादत के साथ इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया।इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता एवं आधिषासी अधिकारी के निर्देश पर साफ सफाई व अन्य व्यवस्था मुकम्मल रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर यतीम परिवार की महिलाओं को रोजगार सृजन हेतु 21 सिलाई मशीन का विवरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, सपा जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, सैयद खलीक अशरफ, फैजान अशरफ चांद मियां आदि लोगों के हाथों यतीम परिवार के 21 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया। इस अवसर पर पूरे बाजार को रंग बिरंगी झालरो व हरे रंग के झंडों से सजाया गया। ऊट,घोड़ो व गुम्बदे खजरा, मक्का मदीना आदि धार्मिक चिन्हो की झांकियां के साथ निकलेंगे जुलूस में “सरकार की आमद मरहबा” आदि नारो व मोहम्मद साहब की शान में बजने वाले नात से क्षेत्र गुलजार रहा है।