Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमृतक छात्रा के परिजनों ने एस डी एम से की शिकायत, अहेतुक...

मृतक छात्रा के परिजनों ने एस डी एम से की शिकायत, अहेतुक सहायता हेतु दिए गए चेक के खाते में नहीं था रुपया

जलालपुर अंबेडकर नगर। पखवाड़ा भर पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत छात्रा की मौत के पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा मृतक छात्रा के परिजन को दी गई अहेतुक राशि का चेक परिवार के लिए छलावा साबित हो रहा है । जिससे आहत होकर पीड़ित पिता ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उक्त मामले को उप जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले की जांच हेतु पत्राचार किया है। विदित हो कि 15 जनवरी को मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव निवासिनी छात्रा दृष्टि तिवारी पुत्र हरिश्चंद्र तिवारी जो कक्षा आठ की छात्रा थी विद्यालय आई थी और विद्यालय में छुट्टी होने के पश्चात जैसे विद्यालय से निकलकर साइकिल से सड़क पर पहुंची तभी पीछे से तीव्र गति से आ रही ट्रेलर ने रौद दिया। जिससे घटनास्थल पर छात्रा की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा सड़क को जामकर विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर अडे रहे । काफी देर तक मान मनौव्वल का दौर चलता रहा लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक द्वारा परिजनों को 10 लख रुपए का चेक अहेतुक राशि के रूप में दी गई । जिस पर बीते 21 जनवरी का दिनांक अंकित किया गया था जिसके बाद जब परिजन बैंक में चेक लेकर पहुंचे पता चला कि इस खाते में मात्र 64000 रुपये है । जिससे पीड़ित परिवार काफी आहत है और अपने को छलावा महसूस करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर दरवाजा खटखटाते हुए शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग किया । मामले को उप जिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल ने संज्ञान में लेते हुए जांच करने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा । इस संबंध में उप जिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रार्थना प्राप्त हुआ है जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र प्रेषित किया जा चुका है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments