Thursday, March 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला घर 

शादी में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला घर 

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। बीती रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपए का सामान उठा ले गए। सुबह पड़ोसियों द्वारा घटना की जानकारी मकान मालिक को दिया गया। सूचना पुलिस को दी गई। मकान मालिक की सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पडताल कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छाछू का है । बीती रविवार को कन्हैया लाल पुत्र मुन्नालाल अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह अयोध्या गये थे। सुबह के समय पड़ोसी द्वारा सूचना मिली कि घर में चोरी हो गई हैं। मौके पर घर पर पहुँचा तो मुख्य गेट के साथ साथ घर के अंदर के सभी दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और आलमारी व बक्शे में रखा सभी सामान और कपड़े बिखरे पड़े हुए थे। जिसमे रखे तीन जोड़ी पायल, झुमकी, करधन, दो अंगूठी एक मांग टीका, मंगलसूत्र एक सोने की चैन सहित लगभग दस हजार नगद चोर उठा ले गये। परिजनों द्वारा जलालपुर कोतवाली में लिखित सूचना देते हुए कार्यवाही की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments