Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमसा नदी की सफाई को लेकर पर्यावरण समिति ने प्रभारी मंत्री को...

तमसा नदी की सफाई को लेकर पर्यावरण समिति ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

अंबेडकरनगर, जलालपुर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के उदासीन रवैये और ऐतिहासिक तमसा नदी की बदहाल स्थिति को लेकर पर्यावरण समिति ने नाराजगी जताई है। समिति के सदस्य केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव से मिलकर एक शिकायती पत्र सौंपा और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रदत्त ज्ञापन में श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 5 जून को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाना है, जिसके लिए नगर पालिका परिषद स्थित तमसा नदी की सफाई, गहराई और चौड़ाई की खुदाई कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक एवं पौराणिक नदी का जल अत्यधिक प्रदूषित हो चुका है। नदी के प्राकृतिक जल स्रोत पट चुके हैं, जिससे इसका प्रवाह रुक गया है और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। पर्यावरण समिति ने मांग की है कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत आने वाली इस नदी के तटों और तल की खुदाई कर प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने नहरों के माध्यम से नदी में स्वच्छ जल डलवाने की भी मांग की। श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि जब इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की गई, तो उनका रवैया बेहद असंवेदनशील और उपेक्षापूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि तमसा नदी को बचाने के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाना आवश्यक है, लेकिन स्थानीय प्रशासन का व्यवहार समस्या के प्रति गंभीरता को दर्शाता नहीं है। पर्यावरण समिति ने प्रभारी मंत्री से अपील की है कि वे इस मुद्दे में हस्तक्षेप कर नगर प्रशासन को निर्देशित करें, ताकि गंगा दशहरा के पर्व से पूर्व तमसा नदी की सफाई और जल प्रवाह की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments