Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय में बने कन्ट्रोल रूम से चुनाव प्रक्रिया की...

भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय में बने कन्ट्रोल रूम से चुनाव प्रक्रिया की होती रही मानींटरिंग


◆ मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को किया जा रहा था निर्देशित


◆ दिक्कतों का उच्चाधिकारियों से वार्ता कर किया जा रहा था निवारण


 अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय में बने कन्ट्रोल रूम से चुनाव प्रक्रिया की मानींटरिंग की गई। कन्ट्रोल रूम में लोक सभा प्रभारी श्री कृष्ण शास्त्री, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल मौजूद थे। सभी विधानसभाओं से मतदान के विषय में जानकारी ले रही थी। विधानसभाओं से आ रही दिक्कतों कन्ट्रोल रूम में मौजूद पदाधिकारी लगातार उच्चाधिकारियों के सम्पर्क में थे। अधिकारियों से वार्ता करके दिक्कतों को दूर किया जा रहा था।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी कार्यालय से लगातार चुनाव की मॉनिटरिंग व बूथ एवं पन्ना प्रमुखों को दिशा निर्देश जारी किए जा रहे थे। मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित से वार्ता करके उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा था। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जा रहा था।

पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल ने बताया कि कई बूथों पर मतदान कार्मिकों तथा पुलिस बलों के व्यवहार को लेकर समस्याएं आई थी। दो-तीन बूथों में ईवीएम में कमी की शिकायतें आईं। कुछ बूथों पर जागरूकता की भी कमी थी। 80 बूथों पर समस्याएं आईं। सभी को अधिकारियों से वार्ता करके दूर किया गया। वोटर लिस्ट से नाम डिलीट होने के सूचना भी कई से बूथों से प्राप्त हुई।

जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता सुबह से ही लगातार घर-घर जाकर मतदान करने की अपील कर रहे थे। मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments