Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकुंभ यात्रियों से भरी बस के चालक का चौराहे से सारे शाम...

कुंभ यात्रियों से भरी बस के चालक का चौराहे से सारे शाम अपहरण


बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी थाने से चंद कदम की दूरी पर मुख्य चौराहे से श्रद्धालुओं से भरी बस के चालक का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सारे शाम हुई इतनी बड़ी वारदात का चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को भनक भी नहीं लग पाई। वहीं चालक के अपहरण करने से बस मुख्य चौराहे पर खड़ी रही जिस कारण आवागमन भी अवरूद्ध रहा।

मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग ,झारखंड से श्रद्धालुओं को महाकुंभ स्नान करने के बाद अयोध्या व अयौध्या से काशी  जा रही बस जे एच 02 ए आर 0809 गुरुवार की शाम लगभग छः बजे के करीब जैसे ही बसखारी मुख्य चौराहे पर पहुंची, पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर सवार अज्ञात लोगों ने बस को ओवरटेक करते हुए चौराहे पर रोक दिया और बस की चाबी लेते हुए ड्राइवर मुकेश तिवारी को फॉर्च्यूनर में बैठाकर फरार हो गए। इतनी बड़ी वारदात की खबर चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी नहीं लग पाई। जबकि चंद कदम की दूरी पर थाना भी स्थित है।बस के सड़क पर खड़ी होने के कारण आवागमन भी अवरूद्ध हो गया। खबर प्रेषण तक बस उसी स्थान पर खड़ी रही। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो चल रहा है वही सही है। फॉर्च्यूनर में बैठा कर ले गए हैं तो अपहरण ही माना जाएगा।


कुंभ तीर्थ यात्रियों की खबर पाकर मदद के लिए पहुंचे चेयरमैन


कुंभ तीर्थ यात्रियों  के बस में सवार होने की खबर सुनकर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। और श्रद्धालुओं को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देते हुए तत्काल जलपान एवं भोजन का प्रबंध करने मे जुट गए। श्रद्धालुओं के जलपान एवं भोजन की व्यवस्था में कई स्थानीय व्यापारी भी सहयोग करते देखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments