Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडबल इंजन की सरकार ने समाज के हर वर्ग का बिना भेदभाव...

डबल इंजन की सरकार ने समाज के हर वर्ग का बिना भेदभाव किया है विकास – डॉ. दिनेश शर्मा


अयोध्या। पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहुआ में आयोजित जनचौपाल में परिवारवाद को लेकर सपा पर जमकर हमला किया। विकास तथा सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने प्रखरता से राष्ट्रवाद के मुद्दे का जिक्र किया। जतिवाद पर प्रहार किया। पूर्व डिप्टी सीएम ने मिल्कीपुर विधानसभा के कहुआ, करमडांडा कुचेरा, रेउना भरखपुर हैरिंग्टनगंज, बरईपारा कुमारगंज में जनचौपाल लगाया। चंद्रबली सिंह महाविद्यालय कुमारगंज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्मेलन को सम्बोधित किया। जनचौपालों में पहुंचने पर कार्यकताआर् द्वारा उनका स्वागत किया गया।

उन्होंने कहा कि सपा जतिवाद के सहारे चुनाव लड़ रही है। लेकिन मिल्कीपुर की जनता विकासवाद के साथ है। परिवारवादी तथा जतिवादी लोगों कभी समाज का समग्र विकास नही करते हैं। उनके द्वारा हमेशा अपने परिवाद की चिंता की जाती है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने समाज के हर वर्ग का बिना भेदभाव विकास किया है। उन्होंने कहा की प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में विभिन्न जाति, सम्प्रदाय के लोग देश दुनिया से आकार स्नान कर रहे है। यह विश्व का सबसे बड़ा समाजिक समरसता का उदाहरण है। डबल इंजन की सरकार ने विकासवाद के मुद्दे को राजनीति के केन्द्र में ला दिया है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश प्रथम के सिद्धान्त को आत्मसात् करने हुए राजनीति के माध्यम से जनसेवा करता है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र के प्रति सर्मपित रहता है। सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गइ है। जिनके सफल क्रियान्वयन से जनता में भाजपा के प्रति उत्साह का माहौल है।

सम्मेलन में पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राघवेन्द्र पाण्डेय, जर्नादन मौर्या, अजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments