Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआईं जी आर एस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जिले को प्रदेश...

आईं जी आर एस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जिले को प्रदेश में लगातार तीसरे माह मिला प्रथम स्थान, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित


अंबेडकर नगर। जनपद ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय देते हुए आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में लगातार तीसरे माह प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने आईजीआरएस टीम, थानों पर नियुक्त मुंशियों और संबंधित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की शिकायत निस्तारण व्यवस्था आई जी आर एस पर हर माह बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त होती हैं। माह सितंबर से लगातार तीन माह तक जिले ने शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता के साथ कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके पीछे जिले की प्रभावी निगरानी व्यवस्था और टीम का सामूहिक प्रयास है।

उन्होंने बताया कि आई जी आर एस नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार तथा प्रभारी आई जी आर एस म0उ0नि0 शिवांगी त्रिपाठी द्वारा समय-समय पर शिकायतों की समीक्षा की गई। निस्तारण में आ रही कमियों की पहचान कर उन्हें दूर किया गया। साथ ही आईजीआरएस सेल, सर्किल और थानों में नियुक्त कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सम्मानित होने वालों में एएसपी पश्चिमी हरेन्द्र कुमार, प्रभारी आई जी आर एस शिवांगी त्रिपाठी और उनकी टीम पूजा सिंह, मंजू पटेल, ललित मोहन यादव, प्रदीप कुमार तथा मनीष कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस इसी तरह आगे भी हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए जनता को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments